कानपुर। पूर्वी जोन में बुधवार को 16 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें 13 को चौकी प्रभारी बनाया गया है जबकि दो को थाने भेजा गया है। वहीं,एक को बीट प्रभारी बनाया गया है। बुधवार को जारी नई सूची के अनुसार अनिल कुमार को फीलखाना थाने का बीट प्रभारी बनाया गया है।
विनीत सिंह को लालबंगला, इम्तियाज अहमद को पुरवामीर चौकी, संदीप शर्मा को फेथफुलगंज, राजेश कुमार सिंह को सरसैया घाट, अभिषेक दुबे को शिवगोदावरी चौकी प्रभारी बनाया गया है। सन्नो वर्मा को गंगाघाट, अजय कुमार सिंह को कचहरी चौकी, अमर सिंह को रेलबाजार, चंद्र प्रकाश मिश्रा को जेल चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई। सूरज सिंह चौहान को नयागंज, राहुल यादव को नर्वल की पाली चौकी की कमान सौंपी हैं। अब तक कचहरी चौकी प्रभारी रहे गणेश परासर को थाना नर्वल भेजा गया है। वहीं, चौकी प्रभारी रेलबाजार रहे दिवेश चंद्र मिश्रा को रेलबाजार थाने का एसएसआई बनाया गया है। (संवाद)