फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केपीएल-3 के लिए चारों टीमों की जर्सी का किया अनावरण

विज्ञापन
केपीएल-3 के लिए लाॅन्च हुई जर्सी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से होने वाली क्रांतिकारी प्रीमियर लीग (केपीएल-3) की चारों टीमों की जर्सी का अनावरण शनिवार को खलासी लाइन स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी संदीप जैन, अंकुर खंडेलवाल और अंकित ओमर उपस्थित रहे। संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि केपीएल का उद्देश्य कानपुर के युवाओं को क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना है।
विज्ञापन



यह लीग 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाती है। लीग 24 फरवरी से शुरू होगी। कार्यक्रम में टीम रेड के कप्तान सौरभ त्रिवेदी, टीम ब्लू के शशांक, टीम ब्लैक के मोनू सिंह और टीम यलो के पवन मिश्रा सहित संगठन के सदस्य सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, हर्षित गुप्ता, चितरंजन, राहुल टंडन, गोपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें