फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसएसपी के दफ्तर के बाहर तक पहुंचा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहरवासी जाम की समस्या से जूझे। बस स्टैंड से लेकर एसएसपी चौराहे तक पल-पल जाम लगा रहा। इसकी वजह से शहरवासी समेत दूर-दूर से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर डेढ़ बजे बस स्टैंड पर छोटे-बड़े वाहनों अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। ई-रिक्शा चालकों के आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने पर जाम लग गया। इसको खुलने में 40 से 45 मिनट लग गई। इस दौरान बस स्टैंड से लेकर एसएसपी चौराहे तक छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
जाम में आगरा, मैनपुरी व सैफई जाने वाली कई बसें बस फंस गई। मौसम में गर्मी होने की वजह से बच्चे समेत महिलाएं व पुरुष परेशान हो गए। इसको खुलवाने में यातायात व पुलिस टीम को खुलवाने में काफी देर मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने वाहनों को सीधा करवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें