फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दुकानदार ने दरोगा और सिपाही पर लगाया अभद्रता का आरोप, थानाध्यक्ष से की शिकायत

Tue, 19 Jul 2022 08:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

राजापुर कस्बे में एक दुकानदार ने दरोगा और कांस्टेबल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उसने थानाध्यक्ष से आरोपी दरोगा के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
आरोपी दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में राजापुर कस्बे के लूपलाइन निवासी दुकानदार ने थानाध्यक्ष से दरोगा और सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। किराना दुकानदार मुन्नूलाल गुप्ता ने मंगलवार को थानाध्यक्ष से बताया कि वह अपने मकान के पीछे बनी बाउंड्रीवॉल के गिर जाने से उसको दोबारा बनवा रहे थे।

विज्ञापन

पड़ोसी ने जबरन घर की तरफ  दरवाजा खोल लिया। पुलिस और अधिकारियों से की। पुलिस विपक्षियों से सांठगांठ करके उनको दीवार नहीं बनाने दे रही है। उसने बताया कि राजापुर थाने में तैनात एसएसआई राकेश कुमार राय व सिपाही अंकित शुक्ला घर आए और दीवार न खड़ी करने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर अभद्रता पर उतारू हो गए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास दोनों पक्षों के पत्र हैं, जिस पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। इसी आदेश पर पुलिस टीम जांच करने गई थी किसी के साथ मारपीट या अभद्रता नहीं की गई है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें