फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पनकी से अगवा मासूम का पांच लाख में किया था सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी मंदिर में भीख मांग रही किशोरी के हाथ से चार माह के उसके भाई को लेकर भागी महिला, उसके पति और बच्चे को खरीदने वाले दंपती को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। बच्चा चुराने वाली महिला ने सेनपश्चिम पारा निवासी दंपती से पांच लाख रुपये में बच्चे का सौदा किया था। कई बार में बिक्री की रकम भी उन्हें मिल चुकी थी। पुलिस ने बच्चा चोर दंपती के पास से 66 हजार रुपये व बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

रावतपुर के थारू बस्ती निवासी सोनी और उसकी 13 साल की बेटी पनकी मंदिर के गेट नंबर चार और आसपास भीख मांगती हैं। पति विनोद फेरी लगाने का काम करता है। शुक्रवार शाम को उसकी 14 साल की बेटी अपने चार माह के भाई को गोद में लेकर भीख मांग रही थी। तभी एक महिला ने किशोरी को बरगलाकर बच्चे का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने शास्त्रीनगर में कच्ची बस्ती निवासी गीता सिंह और उसके पति जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। उनके पास से मासूम को सकुशल खोज निकाला।
पुलिस की पूछताछ में दंपती ने बताया कि वह कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम में किराये के कमरे में रह रहे थे। मां बेटी की कई दिनों की रेकी के बाद बच्चा चोरी की साजिश रची। बच्चे को सेन पश्चिम पारा के रहने वाले दंपती को सौंपना था लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से बच्चा खरीदने वाले दंपती से संपर्क करने के लिए कहा। इसके बाद सेन पश्चिम पारा के गोपालनगर निवासी सचिन सक्सेना और उसकी पत्नी गरिमा को पनकी नहर के पास से गिरफ्तार किया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें