फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर में जल्द शुरू होगी इंडियन कॉरपोरेट मास्टर्स लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंडियन कॉरपोरेट मास्टर्स लीग (आईसीएमएल) का पहला सीजन कानपुर में शुरू होने जा रहा है। लीग में कॉरपोरेट जगत से जुड़े क्रिकेटरों के साथ रणजी ट्रॉफी और आईपीएल का अनुभव रखने वाले खिलाड़ी भी एक ही मैदान पर खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन


आईसीएमएल को कॉरपोरेट क्रिकेट और प्रोफेशनल क्रिकेट के बीच सेतु के रूप में विकसित किया जा रहा है। लीग का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं बल्कि क्रिकेट, प्रतिस्पर्धा, नेटवर्किंग और मनोरंजन को एक मंच पर लाना है। पहले सीजन में कॉरपोरेट क्रिकेटरों को अनुभवी और स्थापित क्रिकेट प्रतिभाओं के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। रणजी और आईपीएल स्तर खेल चुके खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबलों का रोमांच और प्रतिस्पर्धात्मक स्तर बढ़ने की उम्मीद है। कानपुर को आईसीएमएल का पहला होम बेस बनाया गया है। आयोजकों के मुताबिक लीग में प्रीमियम मैच प्रेजेंटेशन, प्रतिस्पर्धी मुकाबले और अनुभवी क्रिकेटरों की मौजूदगी देखने को मिलेगी। लीग के टीमों, खिलाड़ियों, फॉर्मेट, शेड्यूल और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें