कानपुर। एनएलके इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव कथासंगम-2.0 का आयोजन मोतीझील स्थित लाजपत भवन में हुआ। कार्यक्रम में कक्षा छह से 12 तक के लगभग 350 छात्रों ने हिस्सा लिया। सनातन के अमर पक्षी विषय पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों में चाणक्य, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी, संभाजी महाराज और अहिल्याबाई होल्कर जैसे महानायकों के योगदान को दर्शाया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस प्रांत प्रचारक रामजी और विशिष्ट अतिथि डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय रहे। प्रधानाचार्य प्रियंका द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। (ब्यूरो)