कानपुर। कालपी रोड पर अर्मापुर के पास एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता फट गया है। इससे सैकड़ो मधुमक्खियों ने पास बैठे मजदूरों पर हमला कर दिया। कई वाहन सवारों को भी चपेट में लिया। इस दौरान दो पहिया वाहन सवार गिरते-गिरते बचे। मजदूर कान्हा ने बताया कि मधुमक्खियों ने उसे काट लिया। इसी तरह मुख्तार, राजू, धर्मेंद्र, आसिफ भी जख्मी हो गए। (संवाद)