फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ किया मूर्ति विसर्जन

Fri, 25 Sep 2026 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। ग्राम पंचायत कसमंडा में गणेश उत्सव के समापन पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए भक्ति और उत्साह के साथ प्रतिमा को विसर्जन के लिए लालू नहर की ओर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने रास्ते भर भगवान गणेश के जयकारे लगाए। युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने भी पूजा-अर्चना कर गणेश जी को विदाई दी। लालू नहर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार और गांव में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान कुंवर लाल प्रजापति, अरविंद प्रजापति, कमलेश बाथम, बड़े बाथम, राजू प्रजापति, सुनील प्रजापति और लवकुश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। वहीं, गौतम बुद्धनगर से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए धूम धाम से निकाली गई।
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा विकास नगर केशव नगर तिराहा चौराहा होती हुई विषधन रोड से लालू स्थित रामगंगा नहर पहुंची। जहां पर गणेश प्रतिमा का भक्तों ने विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा में राजीव शुक्ला, विनोद, प्रमोद, मानसिंह यादव, भानु प्रताप, रीता, दीपक, अन्नू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें