फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जरूरतमंदों के आवासों पर दबंगों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 21:::
विज्ञापन


10 वर्ष पहले बनाई गई कालोनियों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए हैं दूसरे जिलों के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। क्षेत्र में रहने वाले आवासहीन लोगों को आवास का सपना पूरा कराने के लिए वर्ष 2010-14 के बीच नगर में दो आवासीय कॉलोनियों का निर्माण कराया गया था। उस समय लगा था कि नगर के जरूरतमंद लोगों के दिन अब बहुरेंगे और उनके सिर पर भी पक्की छत होगी।
कालोनियों के निर्माण के बाद ही प्रशासन का ढीला रवैया शुरू हो गया। यही कारण रहा कि जिन लोगों को इन आवासों की जरूरत थी, उनमें से बहुत कम को आवास मिल सके और कई आवास खाली रह गए। ऐसे में यह आवास लंबे समय तक खाली होने के चलते दबंगों ने इन पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

आईएचएसडीपी योजना के तहत इन दो आवासीय कॉलोनियों का निर्माण कराया था। इनमें से एक कॉलोनी जसवंतनगर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर मोहल्ला लुधपुरा में स्थित है तो वहीं दूसरी मोहल्ला कोठी कैस्त के पास बनवाई गई थी। मोहल्ला कोठी कैस्त स्थित कॉलोनी का हाल सबसे ज्यादा खराब है।
नगर पालिका की ओर से जिन लोगों ने यहां रहने के लिए शुल्क जमा किया, उनका आवंटन नहीं किया गया। इनमें से कुछ लोग कालोनी में रहने की औपचारिकता को पूरा करते हुए आवास पर काबिज हो गए, लेकिन कई आवास के चलते खाली रह गए। ऐसे में धीरे धीरे इन आवासों पर आसपास के दबंगों ने कब्जा जमाना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी कॉलोनी मोहल्ला लुधपुरा में बनी हुई है। इस कालोनी का भी यही हाल है। कालोनी में रह रहे परिवारों में बहुत से लोग ऐसे हैं जो जनपद के रहने वाले ही नहीं हैं और न ही उनको आवास का आवंटन किया गया है। ।

................................................
वर्जन
जसवंतनगर के कोठी कैस्त एवं लधुपुरा में बनी कॉलोनी की जांच कराएंगे और उसमें अवैध रूप से रह रहे लोगों को प्रशासन के सहयोग से हटाने का काम किया जाएगा। फरहत इकबाल, शहर मिशन प्रबंधक
विज्ञापन


अभी तक यह दोनों ही कॉलोनियां नगर पालिका को हैंडओवर नहीं की गई है। इस कारण नगर पालिका इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। प्रशासन के स्तर से मामले की जांच हो सकती है। श्याम वचन सरोज, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें