भीतरगांव (घाटमपुर)। साढ़ थानाक्षेत्र के सूलपुर गांव में मंगलवार शाम कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। घटना के वक्त घर के कुछ सदस्य खेतों में थे। वहीं कुछ मवेशियों को चारापानी कर रहे थे। हालांकि मलबा के नीचे दो बकरियां दब गई। जब तक गांव वाले उन्हें निकालते तब तक दोनों की मौत हो गई थी।
सूलपूर निवासी राजनारायण सचान ने बताया कि मंगलवार को खेतों में काम चल रहा था। घर की महिलाएं पशुओं को चारा कर रही थी तभी कच्चे मकान की छत नीचे बैठ गई। पूर्व प्रधान सौरभ सचान ने बताया कि घर गिरते ही मोहल्ले के लोग बचाव कार्य में जुटे लेकिन बकरियों को नहीं बचाया जा सका।