फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ आई बारिश पर गर्मी अभी सताएगी

Fri, 16 Oct 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय चक्रवात की वजह से गुरुवार की शाम आंधी के साथ बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी बादल छाए रहेंगे। इस कारण रात का पारा ऊपर चढ़ेगा। फिलहाल गर्मी रहेगी।
विज्ञापन


दिन और रात के तापमान का अंतर कम होने से गुरुवार शाम को क्षेत्रीय चक्रवात बना। 15 से 20 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। हालांकि चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय सहित कुछ इलाकों में बारिश नहीं हो सकी।

कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि क्षेत्रीय चक्रवात की वजह से बारिश हुई। यह मानसूनी बारिश नहीं है।

मौसम विज्ञानी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश का फायदा धान, सब्जी और दलहन की फसलों को मिलेगा। किसी तरह के नुकसान का अनुमान नहीं है। हल्की बारिश और तेज हवाओं की वजह से मौसम थोड़ा सर्द हुआ है लेकिन यह सिलसिला ज्यादा समय तक नहीं चलेगा।
विज्ञापन


फाल्टों से गुल रही बिजली
कानपुर। आंधी ने मंडी परिषद सब स्टेशन से जुड़े लोगों की बिजली उड़ा दी। तीन पोल टूटने से वहां की बिजली रात तक गुल रही। अन्य कई स्थानों पर भी फाल्ट से दिक्कत आई।

तेज आंधी के कारण मंडी परिषद के गल्ला मंडी फीडर का एक एचटी लाइन और दो एलटी लाइन के पोल टूट गए। इस कारण इस फीडर से जुड़े लोगों की बिजली 5:40 बजे गुल हो गई। रात नौ बजे तक यह फाल्ट ठीक नहीं हो सका था।

दादा नगर लाइन में खराबी के कारण फैक्ट्री क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 10:40 से दोपहर 12:10 बजे तक बंद रही। गंगा बैराज और कंपनी बाग फीडर का शट डाउन मरम्मत कार्य के लिए लिया गया।

इस कारण कंपनी बाग और गंगा बैराज के आसपास की बिजली दोपहर 1:10 से दो बजे तक बंद रही। लाजपत नगर फीडर में मरम्मत के कारण सुबह 11:30 से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रही।

नौबस्ता का बसंत विहार फीडर मरम्मत के लिए 2:35 से शाम 5:25 बजे तक बंद रहा। गोविंद नगर के गुप्ता चौराहे का 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। केस्को का दावा है कि नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें