फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फूल माला लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, आग बबूला हुई दुल्हन, बोली- नहीं करनी इससे शादी

Thu, 17 Apr 2025 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: दूल्हा फूल माला लेकर नहीं पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लेनदेन का मामला निपटने के बाद बिना दुल्हन के बरात लौट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयमाला की रस्म के लिए दूल्हे को फूल माला लेकर न पहुंचना भारी पड़ गया। माला न आने से नाराज दुल्हन शादी से मुकर गई। करीबी लोगों के समझाने पर भी बात नहीं बनी। विवाद की स्थिति बनने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हा व दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों पक्ष का लेनदेन का मामला निपटाया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
विज्ञापन


रस्मों के दौरान शादी टूटने के पीछे अधिकांश दहेज की मांग, दूल्हा नशे की हालत में होना, बीमारी की जानकारी लगना आदि शामिल हैं। मगर शहर स्थित एक गेस्टहाउस में फूल माला को लेकर रिश्ता टूट गया। अजीतमल कोतवाली की अटसू चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी सदर कोतवाली के एक गांव निवासी युवती से होने वाली थी। बुधवार रात उसकी बरात शहर के एक गेस्टहाउस पहुंची। द्वारचार की रश्म के बाद बराती भोजन व डीजे पर थिरकने में लगे थे। जयमाला के लिए स्टेज पर दुल्हन के पहुंचने पर वधू पक्ष ने वर पक्ष से फूल माला की मांग की।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में हाथापाई की आई नौबत
फूल माला न आने से वधू आग बबूला हो गई। दुल्हन बोली कि इससे शादी नहीं करनी है। वर व वधू पक्ष के लोगों ने उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई। जानकारी पर पहुंचे कोतवाल ललितेश त्रिपाठी दूल्हा व दोनों पक्षों को अपने साथ कोतवाली ले आए। वहां करीब दो घंटे बहस होने के बाद शादी न करने पर दोनों पक्ष राजी हो गए। लेनदेन के बाद बरात बैरंग वापस लौट गई। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि वर-वधू के बीच विवाद हुआ था। शादी नहीं हुई है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को दिया सामान व रुपये वापस दिए जाने पर राजी हुए हैं। इसके बाद वह अपने घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें