फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दादी को सिंदूर अर्पण कर की सुहाग की मंगल कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। श्री राणी सती दादी परिवार मंगल समिति की ओर से मॉल रोड स्थित वृंदावन लॉन में आयोजित 26वें मंगल महोत्सव में रविवार को अन्न सेवा हुई। यहां करीब दो हजार भक्तों को भोजन व हलुवा वितरित किया गया। इसके बाद सूरत से आईं सुरभि बिजूरिका ने श्री नारायणी चरित्र मानस के पाठ का शुभारंभ किया। इस दौरान भक्त दादी के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम में सिंदूर उत्सव का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने दादी को 51 बार सिंदूर अर्पण कर अपने सुहाग की मंगल कामना की।
विज्ञापन

मंगल पाठ के दौरान देवी नारायणी के जन्म काल, पाठशाला, प्रभु भक्ति, जयमाल, तनधन दास की बारात और विदाई का सजीव मंचन बालक-बालिकाओं ने गीत व नृत्य के माध्यम से किया। इसके बाद राजस्थानी वेशभूषा में 21 महिलाओं ने नृत्य करते हुए दादी का मुकलावा अर्पित किया। इसका संपूर्ण सामान वंचित कन्या के विवाह के लिए प्रदान किया गया। शाम को बनारस से आईं भजन गायिका पायल अग्रवाल, कोलकाता से आए अभिषेक शर्मा और शुभम रुपम ने भजन प्रस्तुत किए। रात दस बजे दादी मां के खजाने से भक्तों को प्रसाद स्वरूप चांदी के सिक्के प्रदान किए गए। महोत्सव का समापन महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद दादी का कलश प्रसाद वितरित हुआ। मौके पर तिरंगा परिवार से नरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष अखिल खेतान, उपाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, महामंत्री श्रीनाथ जालान, मंत्री पदम जालान, कोषाध्यक्ष राम औतार झूरिया, सुनील जालान, आशीष गोयल, साकेत रुंगटा, रोहित तुलस्यान, ज्ञानेंद्र विश्नोई, धर्मेंद्र जालान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें