फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरकार नहीं मानती शहर में लगता लंबा जाम, हैं अवैध स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेश सरकार नहीं मानती कि शहर में कोई अवैध स्टैंड चल रहा है। इसके साथ ही यह भी नहीं स्वीकारती कि लंबे समय तक चौराहों पर जाम लगता है। कैंट से सपा विधायक मो. हसन रूमी के सदन में उठाए प्रश्न पर सरकार की ओर से दिए गए जवाब में यह बात सामने आई है। विधायक रूमी का कहना है कि यह जवाब खानापूरी भर है। वह इससे कतई संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

कैंट विधायक रूमी ने सदन में जीटी रोड, टाटमिल, जरीब चौकी, रामादेवी आदि संवेदनशील चौराहों पर घंटों लगने वाले जाम से निपटने के लिए यातायात प्लान विधानसभा में पूछा था। साथ ही पूछा कि अवैध स्टैंडों और अतिक्रमण के कारण एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को होने वाली दिक्कत सरकार के संज्ञान में है। इस पर सरकार की ओर से जवाब आया कि जीटी रोड, टाटमिल, जरीब चौकी आदि 14 मार्गों पर 16 मार्शल नियुक्त किए गए। जाम की स्थिति होने पर वे तत्काल यातायात सुगम और सुरक्षित कर देते हैं।
कानपुर नगर में अवैध स्टैंड होने की बात से इन्कार कर दिया गया। जवाब में बताया गया कि अस्थायी अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटा दिया जाता है। रूट मार्शल स्कूल छूटने पर यातायात सुगम कर देते हैं। यातायात पुलिस स्कूल छूटने पर सभी प्रमुख चौराहों पर भ्रमणशील रहते हैं। एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर की स्थापना की गई है। इसके साथ ही मुख्य मार्गों के चौराहों और तिराहों पर सीसीटीवी, पीटीजेड कैमरों से निगरानी की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें