फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दबंगों ने महिला से सरेराह बदनीयती से दबोचा, पुलिस ने 11 दिन बाद दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्वालटोली में दबंगों ने इलाके की रहने वाली महिला को बदनीयती से दबोच लिया। विरोध पर उनके साथ मारपीट की। बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी पीट दिया। शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने टरका दिया। घटना के 11 दिन बाद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने डीसीपी सेंट्रल से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की खोजबनी शुरू की है।
विज्ञापन

ग्वालटोली निवासी महिला ने बताया कि खलासी लाइन चौराहा के पास अपराधियों का जमावड़ा लगता है। हर साल यहां कोई न कोई हत्या या हत्या के प्रयास जैसी बड़ी घटना होती है। 23 अप्रैल की रात करीब 10 बजे इलाके के प्रत्युष गुप्ता, निहाल, टोनी, सोनू अंडे वाला पीड़िता के घर के पास खड़े थे। इसबीच उन्हें देखकर आरोपियों ने अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया। विरोध पर उनका हाथ पर जोर जबरदस्ती करने लगे।
आरोपियों की हरकत देख उनका परिवार बचाने आया तो दबंगों ने धमकी दी कि तुझे और तेरे परिवार को यहां नहीं रहने देंगे। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने डीसीपी सेंट्रल से गुहार लगाई। डीसीपी की फटकार के बाद पुलिस ने 11 दिन बाद पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर ग्वालटोली जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें