फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश से फीका पड़ा नमस्ते प्रतिकृति का सुनहरा रंग

Tue, 01 Jul 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
नमस्ते चौराहा पर लगी प्रतिकृति व टाइल की खामी देखते ईओ आशीष कुमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में नमस्ते चौराहा पर लगी प्रतिकृति का रंग बारिश में फीका पड़ गया। ईओ ने सोमवार को निरीक्षण कर सुनहरे पेंट का दूसरा कोट कराया। वहीं टाइल की खामियां दुरुस्त कराने के निर्देश ठेकेदार को दिए।
विज्ञापन

ओवर ब्रिज चौराहा पर करीब साढ़े नौ लाख रुपये से नमस्ते चौराहा बनाकर सुंदरीकरण किया गया है। 23 जून को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नमस्ते चौराहा का लोकार्पण किया था। इधर बारिश होने पर नमस्ते प्रतिकृति का सुनहरा रंग फीका पड़ गया। दोपहर बाद ईओ आशीष कुमार ने निरीक्षण किया। इसपर लगाए गए टाइल सही नहीं पाने पर सुधार के निर्देश दिए।
ठेकेदार ने बताया कि नमस्ते प्रतिकृति पर पेंट का पहला कोट किया गया है। इस पर पेंट का दूसरा कोट करने के निर्देश दिए। इस पर ठेकेदार ने कारीगरों से पेंट का दूसरा कोट शुरू कराया। काले रंग के टाइलों के बीच नीले रंग के लगे टाइल भी हटाकर काले रंग के टाइल लगाने के निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि लोकार्पण के लिए नमस्ते चौराहा का सुंदरीकरण सीमित समय में कराया गया। फिनिशिंग व अन्य कुछ कार्य शेष रह गए थे। सोमवार को निरीक्षण कर ठेकेदार को खामियां दूर करने को कहा गया है। काम पूरा होने पर फिर निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें