10 फरवरी 2023 को हुई थी शादी
युवती ने बताया कि 10 फरवरी 2023 को उसका विवाह जनपद शाहजहांपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया गया था। शादी तय होने से पहले उसे उसके परिजनों को बताया गया था कि शुभम दो भाई हैं और दोनों इंजीनियर हैं।
पति बहाने बनाकर अलग ही सोता था
आरोप है कि जब बरात विदा होकर विवाहिता अपनी ससुराल पहुंची, तो सुहागरात में उसका पति बहाने बनाकर कमरे से बाहर सो गया। कई दिनों तक यह क्रम चला। तब उसने जानकारी की, तो पता चला उसका पति नपुंसक है। युवती का कहना है कि जब उसने इस बात की अपनी सास से शिकायत की।
जेठ और बहनोई से संबंध बनाने का दबाव
उसने अपने बड़े पुत्र के साथ उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात कहकर उसके पति जेठ और बहनोई को लेकर उसे कमरे में गई और जेठ ने जबरिया दबाव बनाया। किसी तरह उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसको उसके ससुराल से लेकर मायके आए।
पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
पीड़िता ने इस पूरे मामले में गंभीर आरोपों को लगाकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।