इटावा। मुस्लिम युवक सलमान ने खुद का नाम राजकुमार बताकर युवती से न सिर्फ दोस्ती की बल्कि धर्मांतरण भी करा दिया। जानकारी होने पर युवती ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का ननिहाल औरैया में है। लिहाजा छांगुर कनेक्शन भी देखा जा रहा है।
के युवक ने राजकुमार बनकर युवती से दोस्ती की। माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांधकर युवक ने युवती को हिंदू होने का अहसास कराया और उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसका धर्मांतरण करा दिया। युवती ने फोन पर परिजनों को जानकारी दी तो पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके युवती को बरामद कर लिया है।
भरथना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसके घर पर एक युवक कई दिनों से आना-जाना था। वह अपना नाम राजकुमार बताता था। उसके हाथ में एक काले रंग का धागा बांधा था, जिसे वह शनिदेव महाराज का बताता था। अक्सर तिलक और कलावा भी बांधे रहता था। पीड़ित पिता ने बताया कि आठ जुलाई को उसकी बेटी लापता हो गई।
इसकी गुमशुदगी उसने 11 जुलाई को दर्ज कराई थी। इसके अगले ही दिन यानि 12 जुलाई की रात बेटी ने रोते हुए भाई को फोन कर मां से बात की। बताया कि वह राजकुमार के साथ आई थी। राजकुमार हिंदू नहीं बल्कि मुसलमान है। उसने उसका धर्मांतरण भी कराया है।
राजकुमार का असली नाम सलमान निवासी अहेरीपुर थाना बकेवर है। पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती भी पुलिस को मिल गई है। एसपी देहात श्रीश्चंद्र ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छांगुर मामले से भी तार जुड़े होने की आशंका है। आरोपी की ननिहाल औरैया के बाबरपुर में है। लिहाजा हर बिंदु पर जांच की जा रही है।