फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: युवती ने दुकानदार को चप्पलों से पीटा, लोगों ने रफा-दफा कराया मामला, पुलिस बनी रही अंजान

Thu, 24 Nov 2022 03:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

एसपी तिराहा के पास मोबाइल शॉप में दुकानदार ने युवती को कोई ऐसी बात कही, जिससे युवती का गुस्सा फूट पड़ा। युवती ने चप्पलों से दुकानदार की पिटाई कर दी। राहगीरों ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में एसपी तिराहा पर बुधवार की दोपहर एक युवती ने दुकानदार की चप्पलों से पिटाई कर दी। इससे मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने मामला रफा-दफा कराया। शहर में एसपी तिराहा के पास एक युवक मोबाइल शॉप चलाता है। बुधवार की दोपहर एक युवती अपने मोबाइल में टैंपर्ड कार्ड डलवाने आई थी।

विज्ञापन

यहां पर दुकानदार ने युवती से कुछ ऐसी बात कह दी, जिससे युवती का गुस्सा फूट गया। युवती ने दुकानदार का कालर पकड़कर चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ लग गई। दुकानदार युवती से हाथापाई करता, इससे पहले लोगों ने दुकानदार को पकड़कर फिर धुनाई कर दी।
इस दौरान काफी देर हंगामा होता रहा, लेकिन पुलिस अंजान बनी रही। राहगीरों ने समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद युवती अपने भाई के साथ चली गई। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें