फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हर्ष फायरिंग के दौरान किशोरी को लगी गोली,भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी गांव में बच्चे के जन्म की खुशी के हुई हर्ष फायरिंग के दौरान किशोरी के हाथ में गोली लग गई। परिजन उसे शाहाबाद सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी गांव निवासी रामू की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म की खुशी में मंगलवार की शाम दावत का आयोजन किया गया। इसमें आसपास व रिश्तेदार शामिल होने आए थे। वहीं गांव निवासी शिववीर सिंह की बेटी सुहानी सिंह (14) भी दावत में आई थी।
ग्रामीणों के मुताबिक दावत में खाना खाने के बाद महिलाएं व बच्चे डीजे पर डांस कर रहे थे। सुहानी भी साथ में डांस कर रही थी। इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। इससे सुहानी के दाएं हाथ में गोली जा लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सुहानी के गोली लगने से मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

परिजन उसे शाहाबाद सीएचसी ले गए, जहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें