फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को पत्नी संग देखकर पीटा, कमरे में बंदकर लौटा तो शव लटकता मिला

विज्ञापन
मृतक विनय का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। कस्बे के जसवंतपुर मुगरा गांव में कोल्ड स्टोर कर्मी ने दोस्त को पत्नी संग कमरे में देखा तो परिजनों के साथ मिलकर पीटा और बंद कर दिया। वह दोस्त के परिजनों को बुलाकर लाया तो मजदूर का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। मजदूर के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया हालांकि तहरीर नहीं दी। इधर, मृतक के चाचा की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत होना पाया गया। शरीर पर चोट के आठ निशान पाए गए।
विज्ञापन

कोतवाली के जसवंतपुर मुगरा निवासी विनय कुशवाहा (22) की गांव निवासी राजेश वर्मा से दोस्ती थी। इसकी वजह से विनय का राजेश के घर आना जाना था। यहां उसके प्रेम संबंध राजेश की पत्नी से हो गए। बुधवार शाम को चकरपुर मंडी से विनय सीधे राजेश के घर आया था। चौबेपुर के कोल्ड स्टोरेज से काम खत्म कर राजेश घर पहुंचा तो पत्नी और विनय को एक कमरे में देखा। इस पर उसने परिजनों के साथ मिलकर विनय को पीटा और एक कमरे में बंद कर दिया। राजेश दोस्त के पिता को बुलाकर लाया। यहां देखा कि कमरे के रोशनदान से दुपट्टे के फंदे पर विनय का शव लटक रहा था।
मृतक के पिता रमाकांत ने गला घोटकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची ओर साक्ष्य संकलित किए। मृतक के चाचा सुशील की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मृतक विनय के राजेश की पत्नी से प्रेम संबंध की जानकारी मिली है। वह राजेश के घर आया था इसी बीच उसे राजेश व अन्य परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद फंदे पर शव लटका मिला। मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हत्या या आत्महत्या ने उलझी गुत्थी
विनय का शव फंदे पर लटका मिला। वहीं, शरीर पर आठ चोट पाई गई। यह चोट मारपीट की गवाही दे रही हैं। विनय की हत्या की गई या फिर उसने पिटाई व पकड़े जाने की आत्मग्लानि में आत्महत्या कर ली। यह पुलिस की विवेचना में साफ हो सकेगा। मृतक के पिता रमाकांत का कहना है कि राजेश व उसके परिजनों ने मिलकर विनय की गला घोटकर हत्या की। इसके बाद फांसी का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया।
मैदा मिल में विनय की लगवाई थी नौकरी
मृतक के पिता रमाकांत ने पुलिस को बताया कि पिछले साल राजेश मैनपुरी की मैदा मिल में काम करता था। उसने विनय की मैदा मिल में नौकरी लगवाई थी। इसके बाद वह चौबेपुर के एक कोल्ड स्टोरेज में काम करने लगा। इधर विनय ने मैदा मिल में काम छोड़ दिया और चकरपुर सब्जी मंडी में काम करने लगा। मैदा मिल की नौकरी छोड़ने पर राजेश की विनय से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें