फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो स्कूलों के ताले तोड़कर चाेरों ने पार किया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन खुले एक ही गांव के दो परिषदीय विद्यालयों में ताले टूटे मिले। प्रधानाचार्य ने विभाग के अधिकारियों समेत पुलिस को सूचना दी। ग्राम जारपुरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार से परिषदीय विद्यालय की साफ सफाई के उद्देश्य से वह पहुंचे तो प्रधानाध्यापक कक्ष, रसोई घर समेत कक्षाओं के ताले टूटे मिले। अंदर देखा तो गैस सिलेंडर, खाद्यान्न,गैस भट्टी,बर्तन, तीन पंखे, ब्लू टूथ समेत समर स्टार्टर गायब था। इससे पहले भी बीते वर्ष मार्च व अक्टूबर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसी विद्यालय के सामने स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कक्ष के दरवाजे का ताला टूटा मिला। विद्यालय से साइंस,गणित व स्पोर्टस की किटों समेत एक पंखा चोरी हो गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक पीयूष गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में चोरी की सूचना उच्चाधिकारियों समेत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें