कानपुर। गोविंदपुरी पुल पर पीडब्ल्यूडी की ओर से 20 दिन पहले बनाया गया फुटपाथ धंसने लगा। लोगों की इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। फजलगंज से गोविंदनगर जाने वाला पुराना गोविंदपुरी पुल में पिछले माह कई जगहों पर फुटपाथ धंस गया था।
क्षेत्रीय पार्षद नवीन पंडित और नीरज चड्ढा ने मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद दोबारा से इस पर काम कराया गया। पुल पर पांच से छह जगहों पर फुटपाथ धंस गया है। पार्षद नवीन पंडित का कहना है कि गुणवत्ताहीन काम हुआ है। इसकी जांच के लिए मुख्य अभियंता को पत्र लिखेंगे। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि फुटपाथ धंसने की जानकारी नहीं है। मौके पर जेई को भेजकर दिखवाया जाएगा। (संवाद)