फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण का पहला चरण मई से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण का पहला चरण मई में शुरू होने की उम्मीद है। पहले चरण में कल्याणपुर स्थित सीएसजेएमयू के सामने दलहन अनुसंधान की भूमि पर नया अटल रेलवे स्टेशन बनना है। इसके लिए रेलवे को सीएसए ने 0.8 हेक्टेयर (3.20 बीघा) जमीन दे दी है। निर्माण कार्य के लिए कंपनी भी तय हो गई है जो इस सप्ताह बाउंड्रीवॉल बनाने का काम शुरू कराएगी।
विज्ञापन

एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण में रावतपुर और कल्याणपुर रेलवे स्टेशन समाप्त होगा। इसकी जगह नया अटल बिहारी रेलवे स्टेशन लेगा। मंडल के एक बड़े अफसर ने कानपुर यूनिवर्सिटी के सामने स्थित सीएसए की 3.20 बीघा भूमि रेलवे को हस्तांतरित करा दी है। नया रेलवे स्टेशन बनाने का जिम्मा प्रयागराज की डीडी आहूजा कंपनी को 37 करोड़ में दिया गया है। कंपनी के ऑर्किटेक्ट अब रेलवे इंजीनियरों के साथ मिलकर इस नए रेलवे स्टेशन की डिजाइन तैयार करने में लगे हैं। 10 से 15 दिन में डिजाइन फाइनल होने की उम्मीद है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नया अटल बिहारी स्टेशन अत्याधुनिक बनाया जाएगा। यहां वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी जिनमें यात्रियों के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था, रेस्टोरेंट, वेटिंग हॉल आदि होंगे। इसे फ्लाईओवर बनाकर कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा जिससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत रहे। वहीं, अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण के लिए रेलवे को अभी पीडब्ल्यूडी से सिर्फ 1.002 हेक्टेयर खाली जमीन आईआईटी कानपुर के पास ही मिली है। हालांकि पीडब्ल्यूडी भूमि खाली कराने का कार्य तेजी से कर रहा है।
विज्ञापन


अटल बिहारी रेलवे स्टेशन के लिए जमीन मिल गई है। इस हफ्ते इसकी बाउंड्रीवॉल कराने का कार्य शुरू कराया जाएगा। डिजाइन फाइनल होने के बाद अप्रैल अंत या मई की शुरुआत में निर्माण कार्य शुरू होगा। -अभिषेक यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, लखनऊ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें