फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवि में पदक विजेताओं की पहली सूची जारी, सीएसजेएमयू का दीक्षांत समारोह नौ जुलाई को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज की विभिन्न परीक्षाओं में पदक पाने वाले मेधावियों की पहली सूची जारी हो गई है। बीए, बीएससी, बीकाॅम, बीबीए, एमबीए, बीसीए एवं बीएससी (कृषि) पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के नाम जारी कर दिए गए हैं। पदक पाने वाली सूची में ज्यादातर छात्राएं हैं।
विज्ञापन

अन्य कोर्सों की परीक्षा होने के बाद जल्द ही दूसरी सूची जारी की जाएगी। नौ जुलाई को होने वाले सीएसजेएमयू के 41वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पदक दिए जाएंगे। मेधावियों की अनंतिम सूची विवि की वेबसाइट csjmu.ac.in पर अपलोड करा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार का कहना है कि किसी छात्र-छात्रा को सूची के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वह ई-मेल coeofficecsjmu.ac.in पर 10 जून को शाम पांच बजे तक आपत्ति भेज सकता है।

बीए : आकांक्षा सोनी (87.86 प्रतिशत) को कुलाधिपति कांस्य पदक और पीके जैन स्वर्ण पदक। अनुष्का पाल (87.35 प्रतिशत), नित्या रस्तोगी (86.52 प्रतिशत), देवांश पांडेय (85.96 प्रतिशत), शिवांगी दीक्षित (84.90 प्रतिशत) और वैष्णवी गुप्ता (84.77 प्रतिशत) को कुलाधिपति कांस्य पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बीएससी : शिवानी प्रजापति (87.05 प्रतिशत), स्नेहा शुक्ला (86.36 प्रतिशत) को कुलाधिपति कांस्य पदक

बीकॉम : दिशा पोरवाल (85.96 प्रतिशत) को कुलाधिपति कांस्य पदक और सरदार इंदर सिंह स्वर्ण पदक, आकृति दुबे (84.21 प्रतिशत) को कुलाधिपति कांस्य पदक।

व्यवसाय प्रबंधन प्रगत अध्ययन संकाय : प्रियांशु सिंह (83.18 प्रतिशत) को कुलाधिपति कांस्य पदक और कुलपति स्वर्ण पदक

बीएससी कृषि : प्रिया यादव (91.25 प्रतिशत), कुमार वैभव (89.83 प्रतिशत) को कुलाधिपति कांस्य पदक

बीसीए : ख्याति त्रिवेदी (88.52 प्रतिशत) को कुलाधिपति कांस्य पदक
परास्नातक सोशल वर्क : शताक्षी सिंह (85.40 प्रतिशत) को स्व. डॉ. प्रेम नारायण शर्मा स्मृति स्वर्ण पदक
-
एमबीए : कृतिका मिश्रा (80.46 प्रतिशत) को स्व. जुगल देवी गुप्ता स्मारक स्वर्ण पदक और जेके स्वर्ण पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें