इटावा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा व उनकी पत्नी नीलम राय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बच्चाें का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें पुलिसकर्मियों के साथ स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। मैराथन में प्रथम पांच धावकों को पुरस्कृत किया गया। (संवाद)