फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पांच जुलाई को होगी बीएससी-बीएड और बीए-बीएड की अंतिम काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ टीचर एजुकेशन में बीएससी-बीएड और बीए-बीएड में प्रवेश के लिए अंतिम काउंसलिंग पांच जुलाई को होगी। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर सीधे काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन



स्कूल की निदेशिका डॉ. तनुजा भट्ट और सह निदेशिका डॉ. स्नेह पांडे के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों के लिए यह अंतिम अवसर है। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण पोर्टल खुला हुआ है।


अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिका, प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो और अन्य आवश्यक शैक्षणिक अभिलेख लाने होंगे। किसी अभ्यर्थी ने अतिरिक्त पाठ्यक्रम या डिप्लोमा किया है तो उससे संबंधित प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। डॉ. तनुजा भट्ट ने बताया कि प्रवेश विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों व मेरिट के आधार पर ही दिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को सत्यापन के समय मूल अभिलेख प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें