फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आम्रपाली बोलीं- अबला नारी के संघर्ष को दर्शाती है फिल्म रोजा, शहर के अलावा कई शहरों में हुई है शूटिंग

Sat, 05 Apr 2025 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि ये फिल्म मुस्लिम महिला की कहानी है जो हार नहीं मानती। इश्तियाक ने बताया कि शूटिंग कानपुर के अलावा यूपी के कई शहरों में भी हुई है।

विज्ञापन
किदवईनगर पहुंचीं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजा फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो मायके और ससुराल दोनों जगह की सताई होती है और शादी के बाद बेटी पैदा होने पर एक झटके में पति तीन तलाक देकर उसे बेघर कर देता है। यह बरत भोजपुरी फिल्म निर्देशक इश्तियाक शेख और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कही।

शुक्रवार को किदवईनगर आईं आम्रपाली ने अपनी आने वाली फिल्म रोजा को लेकर कहा कि फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। ये फिल्म मुस्लिम महिला की कहानी है जो हार नहीं मानती। इश्तियाक ने बताया कि शूटिंग कानपुर के अलावा यूपी के कई शहरों में भी हुई है।

वक्फ संशोधन विधेयक भी अच्छे के लिए होगा

उन्होंने तीन तलाक कानून की सराहना की। कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक भी सभी के अच्छे के लिए होगा। इस मौके पर कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक पांडेय मोनू ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर निर्माता अमित प्रताप सिंह, लेखक शकील नियाजी, अभिनेत्री ज्योति मिश्रा, प्रोजेक्ट हेड हिमांशु पांडेय, वीपी सिंह, मोहित शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें