फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली विभाग का कारनामा! दिहाड़ी मजदूर पर थोपा 1.72 लाख का बिल, आरोप- मीटर रीडर ने साजिशन गलत दिखाई रीडिंग

Tue, 25 Jul 2023 02:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: अवर अभियंता सावेंद्र पटेल ने कहा है कि शिकायत प्राप्त होने पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मजदूर ने बताया कि उसका कामधंधा बिजली बिना ठप पड़ा है। परिवार भुखमरी की कगार पर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में दिहाड़ी मजदूर उपभोक्ता पर बिजली विभाग ने सिर्फ दो माह का बिल डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा थोप दिया है। बिजली बिना उसका काम धंधा ठप पड़ा है। पहले और बाद के सभी बिल मात्र 700 से 800 रुपये के हैं। मजदूर ने अधिशासी अभियंता सहित पावर कारपोरेशन के अफसरों से लिखित शिकायत की है।

विज्ञापन

मर्दननाका निवासी हसीबने दी बिजली विभाग के अफसरों को दी अर्जी में बताया है कि वह वेल्डिंग करके परिवार पाल रहा है। दिहाड़ी मजदूर है। उसने दो किलोवाट का कमर्शियल कनेक्शन दो वर्षों से ले रखा है। हमेशा 7-8 सौ रुपये मासिक बिल आता रहा था। लेकिन मीटर रीडर ने साजिशन दो माह की गलत रीडिंग दर्ज की।
साथ ही, 86-86 हजार रुपये के बिल दर्शा दिए हैं। जबकि अन्य बिल 7- 8 रुपए मासिक के हैं। इस बीच दुकान के बाहर लगा मीटर चोरी हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी है। अब उसका कामधंधा बिजली बिना ठप पड़ा है। परिवार भुखमरी की कगार पर है। मज़दूर ने बिल दुरुस्त करने और दोषी मीटर रीडर पर कारवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें