फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पिता ने शराब पीने पर डांटा...तो युवक ने खाया जहर, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत

Sat, 18 Mar 2023 04:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

असोहा कोतवाली क्षेत्र में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के असोहा कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने पर पिता ने डांटा, तो नाराज बेटे ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उमेदखेड़ा निवासी भारत का पुत्र मनीष (25) शराब का लती था। पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। शादी न होने से पिता भी उसके शराब पीने से परेशान रहते थे। गुरुवार देर शाम वह घर पर शराब के लिए पैसे मांग रहा था।
इस पर पिता ने उसे डांट दिया और पैसे नहीं दिए। तभी घर में फसल लगने वाले कीड़े को मारने वाली रखी दवा उसने निगल ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उल्टियां शुरू होने पर परिजनों को पता चला। वह स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहां डॉक्टर न मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां रामा और अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि जहर खाने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें