फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बकरा निकालने के चक्कर मे कुएं में उतरा था किसान, जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत

Tue, 01 Aug 2023 03:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Hardoi News: बकरे को निकालने के लिए किसान कुएं में उतरा था। इसी दौरान जहरीली गैस के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने उसे निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कुएं में गिरे बकरे को निकालने के लिए उतरे किसान की हालत बिगड़ गई। किसी तरह उसे निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बरौना निवासी सतनु उर्फ सियाराम (50) खेती करते थे।

विज्ञापन

उनके मकान के सामने ही एक कुआं है। इस सूखे कुएं में मंगलवार सुबह नौ बजे उनका बकरा गिर गया था। बकरे को निकालने के लिए वह भी कुएं में उतर गए। इसी दौरान जहरीली गैस के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने उन्हें निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें