कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल के मजरा केशननगर में सोमवार को पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
गांव निवासी 60 वर्षीय कमलेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह घर के बाहर पत्नी के साथ बैठे हुए थे तभी रंजिश में छोटा भाई अमलेश गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिजन वृद्ध कमलेश को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे जहां से उन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई हो रही है। (संवाद)