फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राधा रानी के लाइसेंस के लिए आया आवेदन ड्रग विभाग ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिरहाना रोड स्थित थोक दवा बाजार में राधा रानी मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के लिए ड्रग विभाग के पास आया आवेदन रोक दिया गया है। विभाग को शक है कि यह मेडिकल स्टोर निगम ब्रदर्स फर्म संचालक की ओर से ही नए नाम से शुरू कराया जा रहा है। इस पर नशीली दवा की बिक्री का आरोप लगा था। पहले ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान के पास फाइल आई थी। उन्हें जानकारी हुई थी कि अब निगम ब्रदर्स का संचालक ज्ञानवीर नए नाम से राधा रानी मेडिकल स्टोर की शुरुआत कर रहा है। इसी के लिए दुकान भी ले ली है। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल ने बताया कि अभी उस मेडिकल स्टोर की जांच चल रही है, अगर जांच में निगम ब्रदर्स की संलिप्तता पाई जाएगी तो उसे लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें