कानपुर। तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को वर्तिका अग्रवाल दोबारा अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने वर्तिका का पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग की लेकिन बचाव पक्ष ने विरोध किया था। देश के कई राज्यों में नकली दवाइयां सप्लाई करने का अवैध कारोबार करने के आरोप में पंजाब पुलिस ने शहर की वर्तिका अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार ड्रग विभाग को नकली दवाओं में शामिल थोक दवा व्यापारियों के नाम मिल गए हैं।
वहीं वर्तिका की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर ड्रग विभाग की टीम ने भी गोपनीय जांच शुरू कर दी है। नकली दवा के इस काले कारोबार में जो भी शामिल होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक टीम को जल्द दोबारा कानपुर आएगी। कानपुर आने वाली टीम वर्तिका के बैंक से खाते की डिटेल भी मांगेगी और उसके फोन काॅल से निकले रिकाॅर्ड की भी जांच करेगी।
वर्तिका व उनके परिवार के कितने खाते हैं इसकी छानबीन पंजाब पुलिस यहां आकर करेगी। पुलिस ने जो लिस्ट तैयार की है उन दुकानों पर भी कानपुर पुलिस ड्रग विभाग के साथ मिलकर रेड कर सकती है। डीएसपी हरपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि पंजाब पुलिस की एसटीएफ जांच जारी रखेगी। फोन से मिले दस्तावेज और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जानी है जिसके लिए टीम कानपुर जाएगी।