फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रास्ते में लगा दिया दरवाजा, कैसे निकलें साहब

विज्ञापन
रास्ते में लगा दिया दरवाजा, कैसे निकलें साहब - फोटो : रास्ते में लगा दिया दरवाजा, कैसे निकलें साहब
विज्ञापन
इटावा/बकेवर। शनिवार काे जिले भर के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अवनीश कुमार राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शहर के थाना फ्रेंड्स कालोनी व बकेवर थाने में पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना। बकेवर में कुल चार शिकायतें आईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि दो अन्य शिकायतों के समाधान के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजी गई।
विज्ञापन


बकेवर थाने में आयोजित समाधान दिवस में लखना बाईपास निवासी अरुण कुमार ने दिये शिकायत में बताया कि घर के पास के ही लोगों ने दरवाजा रखकर रास्ता बंद कर दिया है। ग्राम नागरी लोलपुर की गीता देवी ने पैत्रिक जमीन पर गांव के ही लोगों के कब्जा करने की शिकायत की। कस्बा के आंबेडकर नगर मुहाल की सरिता देवी ने खेतों को गया चकरोड को तोड़ने की शिकायत की।
ग्राम निवाड़ी कला के रहने वाले ज्ञान सिंह ने दिये शिकायत में बताया कि गांव के ही कुछ लोग आये दिन झूठी शिकायत कर परेशान करते है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि समाधान दिवस में जमीन संबंधी चार मामले आए थे। जिनमें से दो मामलों आंबेडकर नगर मुहाल निवासी सरिता देवी व नागरी लोलपुर की गीता देवी की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। समाधान दिवस में कस्बा चौकी इंचार्ज हाकिम सिंह, अहेरीपुर चौकी इंचार्ज मान सिंह, राजस्व विभाग से कानूनगो अनिल कुमार यादव, लेखपाल मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




जसवंतनगर। तहसीलदार की अध्यक्षता में जसवंतनगर थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं। तहसीलदार दिलीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने शिकायतों को सुना। ग्राम महिलई निवासी रामेश्वर दयाल ने कमली भूमि की नाप कराने की मांग की। वहीं बनकटी बुजुर्ग के राहुल कुमार ने सरकारी रास्ते को खुलवाने की शिकायत की। ग्राम मल्लापुर के रमेश चंद्र ने सरकारी भूमि पर तालाब खुदवाने की मांग रखी।उन्होंने कहा कि इससे पूरे गांव के लोगों का भला होगा। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने संबंधित विभागों को सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान किए जाने के निर्देश दिए।



भरथना। कोतवाली परिसर में शनिवार को तहसीलदार राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस हुआ। समाधान दिवस में तीन शिकायतें आईं। इनमें से देवेंद्र सिंह निवासी नगला मोहन लहरोई, सर्वेश कुमारी पत्नी नरेंद्र कुमार निवासी महावीर नगर व महेंद्र कुमार निवासी सरैया ने अलग अलग प्रार्थना देकर अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण के लिए स्थलीय जांच को राजस्व-पुलिस की टीमें मौका मुआयना को रवाना किया। समाधान दिवस में इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें