कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह गुरुवार को सुबह 10:25 बजे फजलगंज स्थित उपायुक्त उद्योग कार्यालय पहुंच गए। यहां छह कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित थे। सभी अनुपस्थितों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय उपायुक्त उद्योग कार्यालय में नहीं मिले तो जिलाधिकारी ने फोन कर दिया। इस पर उन्होंने बताया कि वह जांच के सिलसिले में पनकी स्थित बैंक ऑफ इंडिया कार्यालय जा रहे हैं। डीएम ने सुबह 10 से 12 बजे तक उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिए। अनुपस्थितों में रश्मि, अविजित सिंह, राजकुमार, वी अरुण, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला और मिथिलेश कुमार शामिल थे। सहायक आयुक्त उद्योग रियाजुद्दीन के रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। (ब्यूरो)