फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक की लाइट पड़ने से शुरू हुआ विवाद, वार्डन के नहीं आने से बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में शनिवार देर रात दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में गठित जांच टीम ने सोमवार को छात्रों के बयान दर्ज किए। डीएसडब्ल्यू की अगुवाई में गठित टीम को जांच में पता चला कि घटना के दौरान हॉस्टल वार्डन के मोबाइल बंद थे। बाइक की रोशनी पड़ने के मामूली से विवाद ने तूल पकड़ लिया। अगर सही समय पर वार्डन पहुंच जाते तो मामला नहीं बढ़ता। विवि प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही तीनों हॉस्टल के वार्डन को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पीएचडी के छात्र शेखर व वरुणा हॉस्टल तथा एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के छात्र डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल में रहते हैं। शनिवार देर रात पीएचडी और एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के छात्रों के बीच मारपीट के साथ लाठी-डंडे चले थे। इसकी जांच कर रहे डीएसडब्ल्यू डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने सोमवार को तीनों हॉस्टल के छात्रों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के छात्र बाइक से अपने साथी को वरुणा व शेखर हॉस्टल के सामने छोड़ने आए थे। बाइक मोड़ते समय उसकी हेडलाइट की रोशनी पड़ने पर पीएचडी छात्रों ने अपशब्द बोलते हुए गालीगलौज की। इससे नाराज एग्री बिजनेस के छात्र वापस हॉस्टल गए और पूरी बात बताई। थोड़ी देर बाद बड़ी संख्या में एग्री बिजनेस के छात्र वरुणा व शेखर हॉस्टल के सामने पहुंच गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा।

घटना की जानकारी पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मुकेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और करीब रात ढाई बजे तक उपस्थित रहे। उन्होंने शेखर हॉस्टल के वार्डन डॉ. अरुण कुमार, वरुणा हॉस्टल के वार्डन डॉ. राजीव सिंह व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल के वार्डन डॉ. संजीव यादव को फोन मिलाया, लेकिन फोन स्विच ऑफ रहा। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में गश्त और सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। कुलपति ने कहा कि संस्थान में हुए विवाद की जांच की जा रही है। वार्डन के फोन स्विच ऑफ होने की भी जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें