फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुआरी औद्योगिक क्षेत्र के विकास को आज मिल सकती बड़ी सौगात

Fri, 31 Oct 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। जनपद में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से अकबरपुर तहसील के दुआरी में 172 एकड़ जमीन पर औद्योगिक आस्थान (औद्योगिक क्षेत्र) विकसित किया जाना है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर इसकी सौगात मिल सकती है। इसके विकास के लिए पिछले माह ही 11 करोड़ की डीपीआर बनाकर भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सरकार ने औद्योगिक जोन परियोजना के शुभारंभ की योजना बनाई है। इस परियोजना के तहत 100 एकड़ जमीन में उद्यम स्थापित किए जाने हैं। इसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने और उद्योगों की सुरक्षा, वित्तीय सहायता और उद्योग संचालन में लगने वाले प्रपत्र के लिए दौड़ भाग न करनी पड़े इसके लिए कई कार्यालय बनाए जाने की योजना है। जिससे उद्यमियों को उद्यम स्थापित करने में आसानी रहे। उद्यमियो के साथ विभाग को उम्मीद है कि इसकी शुक्रवार को घोषणा हो सकती है। हालांकि दुआरी में 172 एकड़ जमीन पहले से औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए चिह्नित हैं।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दुआरी की औद्योगिक आस्थान में लगभग 100 एकड़ जमीन में सरदार वल्लभ भाई पटेल औद्योगिक आस्थान योजना की घोषणा की जा सकती है। इसके तहत उद्योगों की सुरक्षा को देखते हुए एक थाना का निर्माण, वित्तीय व्यवस्था सुद्रण रखने के लिए तीन से चार बैंक, उद्योग संचालन के लिए उपयोगी एनओसी प्रपत्र कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। उपायुक्त उद्योग मोहम्मद साउद ने बताया कि हालांकि अधिकारिक जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। मगर कुछ जानकारी शासन से मांगी गई थी। इससे उम्मीद है कि दुआरी को भी योजना में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

.......................
दुआरी में लगने हैं छोटे बड़े 500 उद्यम
अकबरपुर तहसील के कुंभी के बाद दुआरी में औद्योगिक आस्थान (औद्योगिक क्षेत्र) विकसित करने पर जोर दिया गया है। यहां छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 500 औद्योगिक इकाइयां लगाई जानी हैं। उद्यमियों को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए काम शुरू कराया जाना है। आठ सदस्यीय राजस्व टीम ने जमीन का सीमांकन के बाद पहले चरण में काम के लिए जमीन पर बाउंड्रीवॉल के साथ जमीन का समतलीकरण व अन्य कार्य के लिए करीब 11 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार शासन को भेजी गई है। मंजूरी के बाद यहां उद्यम विकास के लिए जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
........................
रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
कुंभी के 50 एकड़ जमीन पर काम चल रहा है। दुआरी में नई योजना की घोषणा के बाद यहां आगे की रणनीति तय की जाएगी। कुंभी व दुआरी में एमएसएमई इकाइयों की स्थापना होने से स्थानीय स्तर पर करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। बता दें कि रनियां, जैनपुर के बाद कुंभी, दुआरी में बड़े औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें