फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उद्यान विभाग के दफ्तर में आंधी से गिरे पेड़ों की लकड़ियों का नहीं मिला ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीते माह आई आंधी में गिरी लकड़ियों के गोलमाल में एक और खुलासा हुआ है। नगर आयुक्त ने उद्यान विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया तो गिरे पेड़ों, विभाग के डंप में लाई गईं लकड़ियों का ब्योरा नहीं मिला और न ही विभागीय गाड़ियों की लॉग बुक मिली। डंप में भी बहुत कम लकड़ियां नजर आईं। उन्होंने एक हफ्ते में इसका ब्योरा तलब किया। हेड मालियों और मालियों की बायोमीट्रिक हाजिरी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने आंधी में गिरे पेड़ों की लकड़ियों के रखरखाव और आवागमन का कोई रिकॉर्ड नहीं मिलने पर भी कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने चार अप्रैल से अब तक लकड़ियां लाने और ले जाने वाले वाहनों का पूरा मिलान ईंधन रजिस्टर से कराने और एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विभाग में लकड़ियों का स्टॉक रजिस्टर बनाने, सभी वाहनों की लॉग बुक तैयार करने और विभाग के गेट पर आगंतुक रजिस्टर रखने के निर्देश भी दिए गए। निर्देश दिए कि बिना अनुमति किसी भी ठेकेदार का विभाग में प्रवेश नहीं होगा।
निरीक्षण के दौरान कोई अधिकारी या अभियंता नहीं मिला। उद्यान अधीक्षक सीपी सिंह को मौके पर बुलाया। उपस्थिति पंजिका में नियमित कर्मचारी पवन कुमार चपरासी और अजय वर्मा गैंगमैन अनुपस्थित पाए गए। अग्रिम आदेश तक दोनों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। आउटसोर्स कर्मचारी वर्षा, कंप्यूटर ऑपरेटर के अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के आदेश दिए। आउटसोर्स कर्मचारी दिव्यम दीक्षित बीती 25 फरवरी से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। नगर आयुक्त ने उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने और स्थानांतरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें