फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डाक्टर दंपति ने एक साल में बनाई पांच कराेड़ रूपये की काली संपत्ति, अायकर ने की फजीहत

Fri, 30 Sep 2016 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इनकम टैक्स
विज्ञापन
ब्लैक मनी काे लेकर केंद्र सरकार की सख्ती काम अाने लगी है। अायकर के छापेमारी के बाद कई एेसे लाेग हैं जाे ब्लैक मनी की बात कबूल रहे हैं। इनमे से एक एेसा डाक्टर दंपति भी है जिसने महज एक साल में ही पांच कराेड़ रूपये ब्लैक मनी बना ली। इसका खुलासा तब हुअा जब अायकर विभाग ने उनके अस्पताल में छापेमारी कर कर्ई अहम दस्तावेज जब्त किए। अाइए जानते हैं अाखिर कैसे हुअा खुलासा... 
विज्ञापन

 
 
Trending Videos

एेसे बढ़ी  संपत्ति

टैक्स
  दरअसल डाक्टर दंपति विकास शुक्ला व प्रीति शुक्ला ने पिछले साल काकादेव में दि पनेशिया हॉस्पिटल खाेला था। तब किसी काे यह नहीं मालूम था कि उनके पास इतनी संपत्ति हाेगी। बुधवार काे अचानक अायकर की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी अाैर अस्पताल से कर्ई अहम दस्तावेज जब्त किए। इस कार्रवार्ई से घबराए डाक्टर दंपत्ति गुरुवार काे अायकर विभाग के अधिकारियाें के समक्ष करीब पांच कराेड़ रूपये की संपत्ति सरेंडर कर दी।  
विज्ञापन

शहर के डाक्टराें में मचा हड़कंप

डाक्टर

पनेसिया अस्पताल में लगातार 20 घंटे तक चली जांच के बाद डॉक्टर शुक्ला अाैर उनकी पत्नी ने पांच करोड़ की संपत्ति सरेंडर की है। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध दस्तावेजों की जांच अभी भी जारी है। इस कार्रवार्ई से शहर के कर्ई डाक्टराें के बीच अफरा-तफरी का माहाैल हाे गया है। अानन-फानन में गुरुवार को पांच अन्य डॉक्टरों ने भी इनकम डिक्लेरेशन स्कीम के तहत अघोषित संपत्ति सरेंडर की। हालांकि इन्होंने कितना कालाधन बाहर निकाला इसका खुलासा नहीं हो सका है। अफसरों को उम्मीद है कि आखिरी दिन कुछ और बड़े डॉक्टर सामने आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें