महिला की दुष्कर्म के बाद सिर कूंचकर हत्या की गई या घटना का कारण कुछ और रहा। यह जांच पूरी होने पर ही पता चलेगा। पुलिस के पास इन सवालों के जवाब फिलहाल नहीं है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि फिलहान अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
लैगिंग उत्पीडन की जांच की जाएगी
बांदा। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि महिला के शव के पोस्टमार्टम में लैंगिग उत्पीडन की जांच, फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। वीडियोग्राफी के साथ दो डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। इसके लिए लिखा पढ़ी की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
बता दें कि झांसी हाईवे किनारे सोमवार सुबह एक महिला का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला था। उसकी सिर कूचकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। शिनाख्त न होने से शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
एएसपी ने बताया था कि महिला का दाहिने हाथ का अंगूठा नहीं है। उसके हाथ में राम, ओम और अजय गोदा है। एएसपी ने कहा कि मौका ए वारदात के हालात दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।