फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: ईंट से सिर कूचकर की मां की हत्या, बड़े भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार

Sun, 11 Dec 2022 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में बेटे ने ईंट से वार कर मां की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मामूली विवाद में बेटे ने ईंट से सिर कूचकर मां की हत्या कर दी। पोतियां दादी को खाना देने गईं तो घटना की जानकारी हुई। मझले बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थाना व गांव बिसंडा निवासी लाला ने बताया कि मां शिवकलिया (75) शनिवार की रात घर में थीं।

विज्ञापन


ससुराल से लौटा छोटा बेटा रामू किसी बात पर मां से झगड़ने लगा। मां ने विरोध किया तो गुस्से में उसने मां के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। इसके बाद भाग गया। रविवार की सुबह उसने 13 वर्षीय बेटी पायल और छह साल की अंजली के हाथ मां के लिए खाना भेजा। दोनों खाना लेकर पहुंचीं तो दादी को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा। बेटियों से घटना का पता चलते ही उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

लाला ने बताया कि वह करीब 14 साल से किराए के मकान में रहता है। मां शिवकलिया, बड़ा भाई बाबूलाल और सबसे छोटा रामू कालोनी में साथ रहते हैं। बाबूलाल अविवाहित है और लोडर चलाता है। कई दिन घर नहीं आता। शनिवार की रात भी वह घर पर नहीं था। बताया कि रामू की पत्नी रामा करीब एक साल से मायके में है। वह मां के साथ नहीं रहना चाहती है। रामू ने पत्नी के उकसावे में आकर मां की हत्या की है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि लाला की तहरीर पर रामू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह फरार है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें