बेटियों को बंधक बनाकर फूलचंद्र ने उसका शव दफन कर दिया था। पुलिस में सुनवाई न होने पर छोटी बेटी शिवानी ने न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दंपती सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर एसडीएम हसनगंज अंकित शुक्ला, सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह की मौजूदगी में दफन शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।