फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी...गिरफ्तार, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई कार्यवाहक एसओ की जान

Thu, 30 Nov 2023 03:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah Crime: बदमाश की मुठभेड़ के दौरान बदमाश केतमंचे की एक गोली कार्यवाहक एसओ की जैकेट में लगी। गनीमत रही कि एसओ राजकुमार सिंह व उनके हमराह सिपाही अवनीश अंकित भी बुलेटप्रूफ़ जैकेट पहने हुए थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बकेवर थाना पुलिस की रात्रि गश्त के दौरान बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट में बदमाश की गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। इटावा, औरैया, कानपुर देहात सहित कई जनपदों में उसके विरुद्ध कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना विवेक जावला भी मुठभेड़ स्थल पर रात्रि में पहुंचे।
बकेवर थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएसआई राजकुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात्रि में थाना पुलिस की गाड़ी के साथ मय फोर्स के क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान व्यासपुर से इकनौर गांव की तरफ जा रहे थे। तभी व्यासपुर के आगे रजवाहा के पास रात 12 बजे एक लाल पल्सर पर सवार संदिग्ध जाते दिखा।

विज्ञापन

बदमाश ने पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी
इस पर पुलिस की गाड़ी देखकर पल्सर सवार ने पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी। बदमाश की एक गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस कुछ समझ पाती, बदमाश फायरिंग कर खेतों की तरफ भागने लगा। फायर होती देख पुलिस ने भी पोजीशन लेकर फायरिंग करना शुरू किया।

कई जनपदों में दर्ज हैं संगीन धाराओं के 18 मामले
इस कार्रवाई में  पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस घायल बदमाश को दौड़कर दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल बदमाश में ने पूछताछ में अपना नाम शिवम सविता निवासी व्यासपुर बताया। पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध इटावा, औरैया, कानपुर देहात जनपदों में 18 मामले विभिन्न संगीन धाराओं में दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई कार्यवाहक एसओ की जान
बदमाश की मुठभेड़ के दौरान बदमाश केतमंचे की एक गोली कार्यवाहक एसओ की जैकेट में लगी। गनीमत रही कि एसओ राजकुमार सिंह व उनके हमराह सिपाही अवनीश अंकित भी बुलेटप्रूफ़ जैकेट पहने हुए थे। मुठभेड़ के दौरान पहनी हुई बुलेटप्रूफ जैकेट कार्यवाहक एसओ के लिए वरदान बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें