फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मौजूदा जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में विस चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठन-संवाद-संकल्प बैठक एवं कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें प्रदेशभर के जिला और महानगर अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि संगठन सृजन के तहत मौजूदा जिलाध्यक्षों को नहीं बदला जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी बैठक में शामिल महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने दी। इससे जिलाध्यक्षों को बदलने की अटकलों पर विराम लग गया। दोनों नेताओं ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने संगठन मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इसी माह कानपुर में मंडलीय सम्मेलन आयोजित होगा। लखनऊ से मिले निर्देशों के अनुसार नगर सहित पूरे मंडल में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत किया जाएगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें