फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: दो सगे भाइयों सहित तीन की बिगड़ी हालत, दो की मौत और एक की हालत गंभीर, आबकारी अधिकारी ने नकारी ये बात

Thu, 07 Dec 2023 01:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: एसडीएम ने बताया कि अनुमान है कि खाली पेट अधिक शराब पीने से घटना हुई है। दोनों शव का पोम्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो सगे भाइयों की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बिचपरी गांव में गुरुवार सुबह दो सगे भाइयों सहित तीन श्रमिकों की अचानक उल्टियां और पेट दर्द से हालत बिगड़ गई। परिजन जबतक कुछ समझ पाते दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार नर्सिंग होम के डॉक्टर ने मिलावटी या शराब पीने की संभावना जताई है। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हिम्मतगढ़ के मजरा बिचपरी निवासी हुलासी लोधी (55), पृथ्वीपाल रावत (54) और उसका छोटे भाई जयकरन (35) की दो दिन से पेट दर्द हो रहा था।
बुधवार को परिजनों ने एक डॉक्टर को दिखाया था और हालत में सुधार होने पर परिजन घर लेकर आ गए थे। गुरुवार सुबह फिर तीनों को उल्टियां शुरू हो गईं। तीन लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से परिजन दहशत में आ गए। लोग जब तक कुछ समझ पाते हुलासी और पृथ्वीपाल की मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ में ठेकेदार के माध्यम से पुताई का करते थे काम
वहीं, पृथ्वीपाल के छोटे भाई जयकरन का निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद में जिला अस्तपाल रेफर कर दिया गया। सभी लखनऊ में ठेकेदार के माध्यम से साथ में पुताई का काम करते थे। जयकरन ने दो दिन पहले सोहरामऊ कस्बा स्थित एक ठेके से शराब खरीदकर पीने की बात बताई है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने अवैध शराब पीने की संभावना जताई है
हालांकि, ग्रामीणों में अवैध शराब पीने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना पर हसनगंज एसडीएम नवीनचंद्र और सीओ संतोष कुमार सिंह, सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। उधर, जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र कुमार सिंह ने जहरीली शराब पीने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें