फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गहलौं की समिति में ताला बंद, 15 किमी दूर काशीपुर व शिवली में बनाए केंद्र

Sun, 01 Nov 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। गहलौं गांव स्थित अरिमलन्यायी सहकारी समिति में सचिवों की हड़ताल के कारण दस दिन से अधिक समय से तालाबंदी है। इधर खाद वितरण के लिए अब वैकल्पिक केंद्र पंद्रह किमी दूर शिवली व काशीपुर में बनाए गए हैं। इससे किसान दूरी को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

राजकोष से वेतन की मांग कर सचिव हड़ताल पर हैं। इससे जनपद की 86 समितियों में तालाबंदी है। जिला कृषि अधिकारी की ओर से अब वैकल्पिक केंद्र बनाकर खाद वितरण की व्यवस्था की गई है। हालांकि यह केंद्र समितियों से दूर हैं। इसकी वजह से किसानों को इतनी अधिक दूरी से खाद लेकर आने में परेशानी है।
दूरी अधिक होने पर नाराजगी जता शनिवार को अरिमलन्यायी सहकारी समिति पहुंचे किसानों ने नारेबाजी की। घनश्याम गुप्ता, भूरा सुनार, पूतु सिंह व अजय ने बताया कि खेत बोआई के लिए तैयार पड़े हैं। दो दिन से बारिश के कारण आलू व लाही की बोआई का काम रुक गया है, लेकिन मौसम खुलते ही फिर से बोआई का काम तेजी से शुरू होगा।
विज्ञापन

इधर, मैथा तहसील के अंतर्गत पड़ने वाली गहलौं गांव की अरिमलन्यायी समिति के आसपास वैकल्पिक खाद वितरण केंद्र न बनाकर 15 किमी दूर काशीपुर व शिवली में केंद्र बना दिए हैं। जिससे यहां के किसानों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सभी ने मांग कि गांव में किसी एक निजी खाद की दुकान में केंद्र बना दिया जाए तो पंद्रह किमी का चक्कर बचेगा। मैथा एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि किसानों की समस्या पर विभागीय अधिकारियों से बात कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें