कानपु। प्रेमिका का विवाह दूसरी जगह होने पर एक साल के बच्चे को अगवा करने वाला हेमंत दिल्ली पहुंचा और विवाहित प्रेमिका पर शादी का दबाव बनाने लगा। जब उसने इन्कार किया तो हेमंत ने से बिहार बुलाने के लिए उसके बच्चे का अपहरण किया था। शनिवार को दिल्ली पुलिस जीआरपी सेंट्रल पोस्ट पहुंची और बच्चे को महिला सिपाहियों व आरोपी को हिरासत में साथ ले गई। बता दें कि आठ जनवरी को थाना कापसहेड़ा, नई दिल्ली में अस्थायी रूप से रहने वाली रूबी ने अपने क्षेत्र के थाने में सूचना दी थी कि उसके एक साल के बेटे को भागलपुर निवासी हेमंत बहाने से ले गया गया। दिल्ली पुलिस की सूचना पर जीआरपी ने शुक्रवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस में सवार हेमंत का पकड़ लिया था। संवाद