फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंद मकान का ताला तोड़कर छह लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के पटेलनगर निवासी बुधनी के मुताबिक उनका दूसरा मकान टटियन झनाकां में है। वहां उनके पति फूलसिंह यादव चट्टा संचालित करते हैं। पीड़िता ने बताया कि बीती आठ जनवरी की शाम को उनके पति किसी काम से गए थे। इसके चलते वह अपने छोटे बेटे के साथ चट्टे में काम करने गई थीं। घर पर ताला लगा हुआ था। जिसके चलते चोरों ने मेनगेट का ताला तोड़ा और अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने अलमारी तोड़कर तीन लाख रुपये और करीब तीन लाख की कीमत के जेवर चोरी कर लिये। कुछ समय बाद जब वह वापस घर पर लौटकर आईं तो चोरी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें